Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडअंकिता भंडारी केस में उर्मिला और सुरेश राठौड़ CBI कोर्ट में पेश,...

अंकिता भंडारी केस में उर्मिला और सुरेश राठौड़ CBI कोर्ट में पेश, नार्को टेस्ट को तैयार

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। इस मामले से जुड़े विवादित नाम उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ देहरादून में CBI कोर्ट में पेश हुए।

दोनों ने कहा कि वे जांच के लिए नार्को टेस्ट कराने को तैयार हैं, वहीं उर्मिला सनावर ने इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए। अंकिता भंडारी केस में CBI कोर्ट में सुनवाई थी, जहां अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पेशी के लिए पहुंचे।

कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए उर्मिला सनावर ने कहा कि इस केस में दुष्यंत गौतम समेत कई बड़े नेताओं का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं, वह भी जांच के लिए तैयार हैं। उर्मिला ने धामी सरकार को गिराने की साजिश और मामले में बड़े नेताओं की संलिप्तता का भी आरोप लगाया।

वहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कोर्ट में कहा कि वे जांच एजेंसी की हर आज्ञा का पालन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि CBI जो भी निर्देश देगी, वे उसका पालन करेंगे और नार्को टेस्ट के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments