Sunday, July 12, 2026
Homeउत्तराखंड26 वर्षों से उपेक्षित बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियनों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि...

26 वर्षों से उपेक्षित बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियनों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि हेतु किया यज्ञ, हवन एवं पूजन

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने के 55वें दिन बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियनों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के समाधान एवं सरकार की सदबुद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन एवं पूजन का आयोजन किया।

संगठन ने बताया कि इससे पूर्व बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियनों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा गया था। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास कूच भी किया गया, जहां अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था। किंतु आज तक न तो मुख्यमंत्री से मुलाकात हो सकी और न ही कोई उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से छुज्ब होकर आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि एवं जनहित में सकारात्मक निर्णय की कामना करते हुए यज्ञ, हवन एवं पूजन का आयोजन किया।

संगठन ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही इन चार सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आशीष खाली, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, सर्वेश वसिष्ठ, गणेश गोदियाल, पंकज थुवाल, मनोज सूठा, प्रदीप जोशी, पंकज बिष्ट, प्रियंका, तरुणा जगूड़ी, डॉली पोखरियाल, चन्द्रभानु, अनूप रावत, शरद पाल, विपिन त्रिवेदी, प्रवीण परमार, कुलभूषण गुसाईं, आशुतोष सेमवाल, सुरेश थपलियाल, सिद्धार्थ कुकरेती, परमात्मा पैनियुली, दुर्गेश रमोला, धनबीर बगियाल, शैलेंद्र गौड़, गौरीशंकर, शिवपद मंडल, विपिन चंद, मुकेश सजवान, रजत नौटियाल, यमुनेश खंडूरी, विकास अवस्थी, नवनीत थपलियाल, ऋषि चंदोला सहित अनेक बेरोजगार डिग्रीधारक लैब तकनीशियन उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments