Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून की रणनीति फिर कारगर हुई साबित सभी मुख्य मार्गो पर...

एसएसपी दून की रणनीति फिर कारगर हुई साबित सभी मुख्य मार्गो पर यातायात सुचारू रूप से रहा संचालित

ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी मार्गो पर यातायात के दबाव पर रखी जा रही है सतर्क दृष्टि कंट्रोल रूम को किसी भी स्थान से नहीं मिली कोई ट्रैफिक जाम की सूचना**वीकेंड पर्यटक सीजन के दृष्टिगत एसएसपी दून के निर्देशों पर लागू किया गया है विशेष ट्रैफ़िक प्लॉन सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को 05 सुपर जोन, 10 जोन तथा 18 सेक्टर में किया गया है विभाजित**वीकेंड के दौरान यातायात ड्यूटी में अतिरिक्त पुलिस बल को किया गया है नियुक्त**तीन अलग-अलग ड्रोन टीमों के माध्यम से भी यातायात व्यवस्था पर लगातार रखी जा रही है नजर**दिनाँक 09/05/2026 से 10/05/2026 तक Weekend के दौरान लागू किया गया है विशेष ट्रैफिक प्लॉन*विभिन्न प्रान्तों/जनपदों से देहरादून शहर होते हुए मसूरी / ऋषिकेश / चकराता आदि स्थानों पर वीकेंड के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा वीकेंड पर विशेष यातायात प्लॉन लागू किया गया है, जिसमें शहर में यातायात संचालन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ड्यूटी प्वाईंट चिन्हित करते हुए वहाँ पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस द्वारा लागू किए गए विशेष ट्रैफिक प्लान का असर वीकेंड की शुरुआत में ही दिखा, जहां बाहरी प्रदेशों/जनपदों से भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के जनपद में आने के उपरांत भी जनपद में कहीं भी यातायात के दबाव अथवा जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, जनपद के सभी मुख्य मार्गो/ स्थानों पर यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से भी जनपद के सभी मार्गो पर यातायात के दबाव पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, वीकेंड के दौरान सिटी कंट्रोल रूम को भी आज किसी भी स्थान पर जाम लगने जैसी कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई। विशेष यातायात प्लॉन के तहत जनपद में आशारोडी एवं डोईवाला से मसूरी तक आने / जाने वाले मार्ग को 05 सुपर जोन, 10 जोन तथा 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 180 अधिकारी / कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस दौरान 03 अलग- अलग Drone टीमो के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग के सभी रुटों पर यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सभी ड्यूटी प्वाइंटों एवं डायवर्जन प्वाइंटों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात कर्मियों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments