आज भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश में हर महीने की 29 तारीख को होने वाली मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय ममता नयाल जी के द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक ली गई जिसमें विशेष मुद्दों पर चर्चा जैसे संगठन विस्तार सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार आगामी कार्यक्रमों का सफल संचालन उक्त बैठक में आगामी दिनांक 2,4,2026 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नीति नवीन जी के आगमन पर होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार चर्चा हुई तत्पश्चात आगामी दिनांक 7 अप्रैल एवं 8 अप्रैल को जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी के लिए प्रस्ताव रखा गया बैठक में जिला अध्यक्ष जी ने स्पष्ट निर्णय और कार्य योजना को बनाकर हर कार्य को करने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से चलने क्या मशवरा दिया इसके अलावा पिछली बैठक की समीक्षा, संगठन विस्तार, सरकार की योजनाओं का प्रचार, मीडिया सोशल मीडिया जनसंपर्क एवं कार्य प्रबंधनपर जोर दिया उक्त बैठक में जिला महामंत्री आदरणीय निर्मला उनियाल जी और डॉक्टर बबीता रावत जी उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग, पुष्पा प्रजापति जी, सुचिता रावत जी, जिला महामंत्रीमंत्री निशा बिष्ट जी, जिला मंत्री रुचि जैन जी, सोशल मीडिया प्रभारी गंगा चौहान जी, मंडल अध्यक्ष निवेदिता जी, पिंकी राणा, सोशल मीडिया प्रभारी भावना किशोर गौड़ जी, सह प्रभारी प्रीति जी, एवं पार्टी के पदाधिकारी ने भाग लिया और भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण निष्ठा एवं संकल्प के साथ आगामी आने वाले कार्यक्रमों के लिए सहभागिता की
