Friday, May 29, 2026
Homeउत्तराखंडमेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के धरना ग्यारहवें दिन भी लगातार जारी

मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के धरना ग्यारहवें दिन भी लगातार जारी

मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले, एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना आज ग्यारहवें दिन भी लगातार जारी रहा कल रात हुई तेज बारिश, आंधी और तूफान मे भी लैब तकनीशियन धरना स्थल पर डटे रहे, संगठन के महासचिव मयंक राणा ने पुनः अपनी बात दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन एवं धरना निरंतर जारी रहेगा और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा, साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों द्वारा धरना स्थल पर आकर न्यायोचित माँगों पर समर्थन देने का सिलसिला शुरू हो गया है, पहले राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान, फिर चमोली के जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, यूकेडी के केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक मोहित डिमरी द्वारा भी आज अपना समर्थन बेरोजगार लैब तकनीशियनो को दिया गया धरना स्थल पर मयंक राणा,सलोनी वशिष्ठ, रजत नोटियाल, आशीष चंद्र,रणबीर बिष्ट,सोहन रावत,अमित कांत,अनूप सती,कैलाश नोडियाल गणेश गोदियाल, अमितकांत भट्ट, आदि कई लैब तकनीशियन उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments