Saturday, August 15, 2026
Homeउत्तराखंडमायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश...

मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और लापता श्रमिक का शव बरामद किया गया है, जबकि टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है।

SDRF की टीम निरीक्षक करण सिंह के नेतृत्व में टनल के भीतर लगातार सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही है। अभियान के दौरान SDRF टीम द्वारा NDRF, जिला पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से टनल के संभावित स्थानों पर विस्तृत सर्चिंग की जा रही है।

टनल के भीतर मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की तलाश की जा सके।

SDRF की टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ आपसी समन्वय से टनल के भीतर संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्च अभियान चला रही हैं। लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा पूरी तत्परता के साथ अभियान जारी रखा गया है और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments