Saturday, January 24, 2026
Homeउत्तराखंडविदाल हेल्थ और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की एचपीवी टीकाकरण के लिए...

विदाल हेल्थ और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की एचपीवी टीकाकरण के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी

  • विदाल हेल्थ के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू हो रहा यह पहला नवाचार एचपीवी टीकाकरण अब होगा और भी सुविधाजनक, पूरी तरह कैशलेस और आसान सेवा के साथ।
  • यह पहल विदाल हेल्थ की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जो निवारक और डिजिटल-प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम है।

देहरादून: भारत के दूसरी सबसे बड़ी टीपीए सेवा प्रदाता विदाल हेल्थ और विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के प्रति जागरूकता और उसकी रोकथाम के उ‌द्देश्य से एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

विदाल हेल्थ का डिजिटल प्लेटफॉर्म 1 अक्टूबर 2025 से एचपीवी वैक्सीन के लिए पहली बार एक एंड-टू-एंड, पेपरलेस, कैशलेस और पूरी तरह सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेगा। इसमें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने से लेकर, सहमति फॉर्म भरने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। यह संपूर्ण रूप से प्रबंधित स्वास्थ्य कार्यक्रम डोज शेड्यूल की याद, उपचार की निगरानी और नेटवर्क प्रबंधन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे रोगियों को निरंतर देखभाल मिल सकेगी।

विदाल हेल्थ, बजाज फिनसर्व हेल्थ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। बजाज फिनसर्व हेल्थ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो बिखरी हुई स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को एकत्र कर, निवारक स्वास्थ्य सेवाएं, ओपीडी सेवाएं, टेलीमेडिसिन और प्रीपेड हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करता है।

बजाज फिनसर्व के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज ने कहा, “भारत का हेल्थकेयर सेक्टर अब इलाज-आधारित मॉडल से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने इस बदलाव की गति को और तेज किया है। बजाज फिनसर्व हेल्थ में हम ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रहे हैं जो लोगों को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी स्वयं लेने में सक्षम बनाए। सीरम इंस्टिट्यूट के साथ यह साझेदारी हमारे टीकाकरण अभियान की शुरुआत है। इन डिजिटल सुविधाओं से व्यक्तिगत और कॉपरिट ग्राहक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक खर्च को कम कर पाएंगे और देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान देंगे।”

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा, “सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एचपीवी वैक्सीन अत्यंत आवश्यक है। लेकिन इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए इसकी पहुंच और जागरूकता दोनों जरूरी हैं। विदाल हेल्थ के साथ हमारी यह साझेदारी, तकनीक के माध्यम से टीकाकरण को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से हम जरूरी टीकों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कर, देश के स्वास्थ्य में सुधार लाना चाहते हैं।”

विदाल हेल्थकेयर सर्विसेज लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीथा उत्तय्या ने कहा, “सीरम इंस्टिट्यूट के साथ यह साझेदारी, स्वास्थ्य सेवाओं को समावेशी और अधिक सुलभ बनाने की हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है। पारदर्शी और निवारक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ-साथ, यह योजना हमारे मौजूदा सेवाओं जैसे कि क्लेम प्रक्रिया और वेलनेस कार्यक्रमों में भी एक मूल्यवान जोड़ है। इस पूर्ण रूप से प्रबंधित पहल के माध्यम से हमारा उ‌द्देश्य भारत में बढ़ते अस्पताल खर्च और चिकित्सा व्यय को कम करना है। यह स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को अधिक प्रभावशाली बनाएगा।”

विदाल की यह योजना केवल एक साझेदारी न रहकर, हेल्थकेयर प्रदाता, वैक्सीन निर्माता और ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ जैसे राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म को एकीकृत करती है। इससे एक मजबूत, आपस में जुड़ी हुई स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन प्रणाली खड़ी की जा रही है।

विदाल की यह योजना केवल एक साझेदारी न रहकर, हेल्थकेयर प्रदाता, वैक्सीन निर्माता और ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ जैसे राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म को एकीकृत करती है। इससे एक मजबूत, आपस में जुड़ी हुई स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन प्रणाली खड़ी की जा रही है।

विदाल हेल्थ का प्लेटफॉर्म पहले से ही डॉक्टर की सलाह, जांच सेवाएं, हेल्थ चेकअप्स, वेलनेस प्रोग्राम और हेल्थ फाइनेंस सेवाएं दे रहा है। अब इसमें एचपीवी टीकाकरण की सुविधा डायरेक्ट डिजिटल रूप में जोड़ी गई है। यह सेवा मरीजों को बिना किसी बिचौलिये या देरी के मिलेगी। ग्राहक इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल पंजीकरण कर सकते हैं, कैशलेस पेमेंट कर सकते हैं और टीकाकरण की डोज़ का ट्रैक रख सकते हैं।

कॉर्पोरेट कर्मचारियों को कार्यालय में या विदाल हेल्थ नेटवर्क के क्लिनिक में वैक्सीन लेने का विकल्प मिलेगा। यह पूरी योजना पारदर्शिता, समावेशिता और किफायती दरों पर आधारित है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments