Wednesday, June 3, 2026
Homeउत्तराखंडराहुल गांधी जी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंट्रोल...

राहुल गांधी जी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी के 4 एवं 5 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून स्थित कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी के नेतृत्व में दौरे की सभी व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जी का कार्यक्रम जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पौड़ी जनपद में पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं देहरादून में राहुल गांधी जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

प्रदेश महामंत्री मनीष सिंह नागपाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है और प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी जी के कार्यक्रमों में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ेगा।

प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा उत्तराखंड की जनसभा ऐतिहासिक जनसमर्थन का नया अध्याय लिखेगी।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों एवं आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में आयोजित सभी कार्यक्रमों में जनता की व्यापक भागीदारी होगी और यह दौरा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी नेताओं ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा पूर्णतः सफल रहेगा तथा अल्मोड़ा की जनसभा ऐतिहासिक जनसमर्थन का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर राजेंद्र शाह प्रीतम सिंह आर्य विनय सारस्वत अवधेश पंत शोभाराम हरिमोहन जूवठा आदि मुख्य रूपीस उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments