Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, हाथीबड़कला, देहरादून में सोमवार को 55वीं...

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, हाथीबड़कला, देहरादून में सोमवार को 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ

देहरादून संभाग के 18 केंद्रीय विद्यालयों के 114 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन (अंडर-14, 17 एवं 19), कबड्डी (अंडर-14 एवं अंडर-17) तथा शतरंज (अंडर-14, 17 एवं 19) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मंच से हार्दिक स्वागत किया गया

कार्यक्रम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष गरिमा प्रदान की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, क्रीड़ा गीत तथा उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनसे उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे कार्यक्रम के बीच में केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त  सुरजीत सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा कबड्डी क्रीड़ा से पूर्व छात्रों से हाथ मिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के महत्व से अवगत कराते हुए खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात विद्यालय के शारीरिक शिक्षक  चमन सिंह ने प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य विजय नैथानी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को खेल भावना, ईमानदारी, अनुशासन एवं आपसी सम्मान के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संदेश दिया तथा खेलों से प्राप्त मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments