Tuesday, December 9, 2025
Homeउत्तराखंडनशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस

नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तरखण्ड 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों कों चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 54/24 धारा 8/21/29 एनडीपीएस, जिसमे पूर्व में पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर दिलशाद को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार लिया गया था, जिससे पूछताछ में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक अन्य नशा तस्कर तस्लीम का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था, साथ ही मोबाइल सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे, पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों तथा मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त तस्लीम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस पर मादक पदार्थों के तस्करी के 03 अभियोग पंजीकृत हैं।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:
1- तस्लीम पुत्र असलम निवासी बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

अपराधिक इतिहास अभियुक्त :-

1- मु०अ०सं०- 145/21, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेलाकुई, देहरादून
2- मु०अ०सं०- 54/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेलाकुई, देहरादून
3- मु०अ०सं०- 55/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेलाकुई, देहरादून

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार
3- म०उ०नि० मीना रावत
4- कां० उपेंद्र भंडारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments