Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून के नेतृत्व में आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर...

एसएसपी दून के नेतृत्व में आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर दून पुलिस

अपने पर्स, उसमे रखी धनराशि व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सकुशल वापस पाकर यात्रियों ने उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी व कार्य कुशलता की करी प्रशंसा

दून पुलिस का किया आभार प्रकट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को चार धाम यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 31/05/2026 को हरबर्टपुर बस अड्डे रजिस्ट्रेशन सेंटर में नियुक्त महिला आरक्षी पूनम गुसांई को रोड के बाहर पर एक पर्स मिला, जिसमें 09 हज़ार रूपये की धनराशि व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। महिला आरक्षी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आस पास के क्षेत्र में पर्स के मालिक की खोजबीन करते हुए अल्प समय मे पर्स की महिला स्वामी, जिनका नाम श्रीमती बबिता देवी है, जो कि धनबाद झारखंड की रहने वाली है, को ढूंढते हुए पर्स को उनके सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वो सपरिवार झारखंड से यात्रा करने आई थी, इसी बीच भीड़ के कारण उनका पर्स कहीं गिर गया था महिला तथा उनके परिजनों द्वारा पर्स, उसमे रखी धनराशि व अन्य दस्तावेजों को सकुशल वापस पाने पर उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली, ईमानदारी व तत्परता की प्रशंसा करते हुए देहरादून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।सहायता करने वाले कर्मी का विवरण: म0का0 पूनम गुसांई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments