Friday, May 15, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा महाराष्ट्र नंबर के एक संदिग्ध वाहन को चेकिंग हेतु गया था रोका

वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ में उसके द्वारा वाहन में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की दी थी जानकारी

मौके पर आयकर विभाग की टीम को बुलाकर ली गई वाहन की तलाशी, वाहन से बरामद हुई लगभग 01 करोड़ 55 लाख की नकदी

वाहन में सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाई गई थी नगद धनराशि

वाहन सवार तीनों व्यक्तियो से आयकर विभाग की टीम द्वारा की जा रही गहन पूछताछ

पुलिस द्वारा वाहन को किया गया सीज़

आज दिनांक 15/05/2026 को कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग हेतु रोका गया। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्व० हरगोविंद भाई, निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, उम्र 51 वर्ष तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्व० बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात बताया। वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया।

वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए उनके माध्यम से आयकर विभाग को सूचित किया गया, सूचना पर तत्काल क्षेत्रधिकारी नगर व आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से काफी अधिक मात्रा में नगद धनराशि प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया गया।

दौराने पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था।

बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम द्वारा तीनो व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये जा रहे है। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया है।

बरामदगी:-

1- नकद राशि – 01 करोड़ 55 लाख लगभग/-
2- वाहन – MH12XT 3245 महिंद्र स्कॉर्पियो

वाहन सवार संदिग्धों का विवरण:-

1- सतीश भाई पुत्र स्वर्गीय हरगोविंद भाई उम्र 51 वर्ष निवासी तालुका विसनागर जिला मेहसाणा गुजरात

2- ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्वर्गीय बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात

3- सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात

पुलिस टीम:-

1- श्री स्वप्निल मुयाल, क्षेत्रधिकारी नगर
2- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट (प्रभारी निरीक्षक कैंट)
3- उ0नि0 विनयता चौहान (चौकी प्रभारी बिंदाल)
4- अ०उ०नि० वीरेंद्र राम
5- कां० योगेश सैनी

आयकर विभाग टीम
1- पंकज खत्री, सहायक आयकर निदेशक
2- शशांक पाल, आयकर निरीक्षक
3- कमलेश पंत, आयकर निरीक्षक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments