Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तराखंडबाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने बाल विकास परियोजना, विकासनगर के...

बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने बाल विकास परियोजना, विकासनगर के द्वारा सभावाला क्षेत्र में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी

बाल विकास परियोजना, विकासनगर के द्वारा सभावाला क्षेत्र में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य की मूल / स्थायी एकल निराश्रित/ परित्यक्ता/ विधवा महिलाओं को उनके निवास स्थान गाँव / क्षेत्र मे ही रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहित किए जाने व उनकी अर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार किए जाने हेतु मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है, जिस हेतु पात्र महिलाओं को उनकी मांग और अवश्यकता अनुसार दिए गए स्वरोजगार/ व्यावसाय करने हेतु वित्तीय सहयता प्रदान किए जाने के उद्देश्य से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिसके लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल की जा सकती है। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला , क्षेत्रीय सुपरवाइज़र बिन्दु रानी और क्षेत्र की महिलाएँ उपस्थित रहीं।

The post बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने बाल विकास परियोजना, विकासनगर के द्वारा सभावाला क्षेत्र में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments