संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में हरिद्वार क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों, प्राइवेट वाहनों तथा परिवहन निगम के वाहनों की सघन जांच की गई चेकिंग अभियान में यातायात नियमों एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना रहा अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री नेहा झा, सचल दल चिड़ियापुर से भारत भूषण परिवहन कर अधिकारी, इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी परिवहन कर अधिकारी, गोवर्धनपुर से मुकेश आर्य परिवहन कर अधिकारी एवं रविन्द्र सैनी परिवहन कर अधिकारी सहित प्रवर्तन दलों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला द्वारा 18/5/26 नारसन स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं दुरुस्त पाई गईं डॉ. अनीता चमोला ने सभी प्रवर्तन दलों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध निरंतर एवं कठोर कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है
