Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के 19–25 वर्ष बालिका वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर में साक्षी सती और अमीषा चैहान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साक्षी सती एम.एससी. योगिक साइंस तृतीय सेमेस्टर तथा अमीषा चैहान बी.एससी. योगिक साइंस प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं।

इसी वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी दमदार प्रतिभागिता दर्ज की। अंडर-19 बालक आर्टिस्टिक सिंगल में शौर्य सिंह पुंडीर, युवराज सिंह पुंडीर और आदित्य पड़ियार तथा अंडर-19 बालिका आर्टिस्टिक सिंगल में शिव्या नेगी ने प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विजेता खिलाड़ियों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग और खेल के क्षेत्र में युवाओं की ऐसी उपलब्धियां उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के डीन, दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष (HoDs) एवं सभी फैकल्टी सदस्यों ने भी विजेता विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, खेल भावना और योग के प्रति समर्पण का परिणाम बताया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments