Saturday, November 14, 2026
Homeउत्तराखंडइगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी,...

इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम जब व्यवहार में दिखाई देता है, तो वह लोगों के लिए एक खूबसूरत संदेश बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देहरादून में आयोजित इगास बग्वाल के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिला।

दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। देहरादून बंजारावाला के गंगोत्री विहार में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों की धुन गूंजी तो बंशीधर तिवारी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने पहाड़ी गीतों पर जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाए।

बंशीधर तिवारी की यह सहज सहभागिता कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में भले ही उत्तराखंड के लोग देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गए हों, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने और समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने का भी काम करते हैं।

बंशीधर तिवारी की लोकगीतों पर थिरकती तस्वीरें और उनकी सांस्कृतिक सहभागिता ने एक खूबसूरत संदेश दिया कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जरूरी है कि हम उस पर गर्व भी करें और उसे अपने जीवन का हिस्सा भी बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments