Monday, September 14, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून की कारगर रणनीति से अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून...

एसएसपी दून की कारगर रणनीति से अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून पुलिस

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन हुआ बरामद

घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल को किया सीज

गिरफ्तार अभियुक्त नशे के है आदि, नशे की लत के चलते दिया था स्नेचिंग की घटना को अंजाम

हिमानी पुत्री विनोद पाण्डेय निवासी भानियावाला, सैनिक काँलोनी, डोईवाला द्वारा थाना पटेल नगर पर लिखित तहरीर दी कि ग्रास फार्म आईएसबीटी के पास मोटर साइकिल सवार 02 व्यक्ति उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये। तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 625/ 26, धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का पता कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 13-09-26 को मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राउण्ड चन्द्रबनी चौक पटेलनगर के पास घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों रिहान व सलमान को घटना में छीने गए मोबाइल फ़ोन व घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0पी0-11- सीएक्स-4920 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में छीने गए मोबाइल फोन को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

1- रिहान पुत्र नौशाद निवासी मेहुँवाला माफी, तेलपुर चौक, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 18 वर्ष
2- सलमान पुत्र जमील निवासी मेहुँवाला, तेलपुर चौक, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष

बरामदगी:-

1- घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्पलेण्डर संख्या: यू0पी0-11-सीएक्स-4920
2- घटना में छीना गया मोबाईल फोन

पुलिस टीम:-
1- अ0उ0नि0 सर्वेश कुमार
2- का0 संदीप कुमार
3- कां० पंकज रावत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments