Thursday, October 15, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन...

एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

अनियमितता मिलने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 66 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 06 लाख 60 हज़ार रू0 का जुर्माना

30 संदिग्धों को लाया गया थाने, दी सख्त चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 15-10-2026 को अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा पटेलनगर तथा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 900 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ- साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 23 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 66 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 06 लाख 60 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया।

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे 30 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments