Friday, October 9, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

शिकायतकर्ता अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव देहरखास पटेल नगर देहरादून के द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर एक लिखित तहरीर दी गई की दिनांक 07/10/2026 को प्रज्जवल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार एवं 15 – 20 अन्य लड़कों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गयी, इस दौरान अभियुक्तो द्वारा उसकी चांदी की चैन व ₹ 8000 भी छीन लिये। वादी द्वारा दी गयी तहरीर पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 738/26 धारा 115(2), 191(2), 309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई घटना में शामिल 02 अभियुक्तो आदित्य व प्रज्जवल को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- आदित्य गर्ग पुत्र संजय गर्ग निवासी निकट शिव मन्दिर ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

2- प्रज्जवल दीक्षित पुत्र बॉबी दीक्षित निवासी अनुपम विहार न्यू पेटलनगर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments