Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तराखंडएवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित...

एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा

भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश भर मे छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे एवीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने
सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित मे लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा इस विजय को प्रदेश के युवा वर्ग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने डीएवी एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा सहित प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर विद्यार्थी परिषद की जीत पर भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डीएवी छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है। यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है जो उत्तराखंड के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा ‘विकसित उत्तराखंड’ के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है। इसके अलावा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।

भट्ट ने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं। जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है।

श्री भट्ट ने प्रदेश के सभी कालेजों के नव-निर्वाचित प्रत्याशियों तथा विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी है। वहीं विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र संघ छात्र हित और संस्थान के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments