Thursday, September 3, 2026
Homeउत्तराखंडअपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

वादी सुनील वर्मा पुत्र बाबू लाल वर्मा, निवासी नेहरू कालोनी, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके सैलून से नगदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0 361/2026, धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 01-09-26 को मुखबिर की सूचना पर राजीवनगर पुल के पास से एक अभियुक्त सौमान पुत्र निजामुद्दीन को संदिग्धता के आधार पर रोककर सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 3,850/- (तीन हजार आठ सौ पचास रुपये) रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्त से पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त सैलून में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें उसे सैलून से 5 हजार रू0 प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुछ धनराशी उसने अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये खर्च कर दिये।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: सौमान पुत्र निजामुद्दीन, निवासी सेवला कलां माजरा, निकट नेगी स्वीट शॉप, पटेलनगर, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी: 3,850 रू0

पुलिस टीम:
(1) उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक, थाना नेहरू कालोनी
(2) का0 सत्यवीर सिंह
(3) का0 मुकेश जोशी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments