Wednesday, August 26, 2026
Homeउत्तराखंडजब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम

जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम

ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना

महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की करी सराहना

PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई। भेंट के दौरान नन्हीं बालिकाओं तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों द्वारा एसएसपी देहरादून की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित बालिकाओ से वार्ता कर उनकी पढाई तथा रूचियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी सभी बहनों को भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उनसे सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ जनपद पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।

भेंट के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी सभी बहनों द्वारा महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए दून पुलिस को धन्यवाद दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments