Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडपंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित

पंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के लिए आगामी 24 व 28 जुलाई को दो चरणों मे मतदान होगा। पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। जिले के 06 विकास खंडों में 18 से 20 आयु के 38371 युवा मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 18092 महिला और 20279 पुरूष मतदाता शामिल है देहरादून जिले के 06 विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 113 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 पद है। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 698 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रधान ग्राम पंचायत के 409 पद है। इसमें कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद 1018 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव लड रहे है। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 3397 पद है। इसमे अधिकांश पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए और कुछ पदों पर नामांकन ही नही हुआ है, जबकि 1556 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिले के 06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत है। इसमें 262639 महिला, 282739 पुरूष और 14 अन्य मतदाता शामिल है। इसमें 1679 दिव्याग और 38371 युवा मतदाता भी शामिल है। पंचायत क्षेत्रों में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए युवा मतदाताओं में खासा उत्साह बना हुआ है।

The post पंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments