Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के हल्द्वानी की महिलाओं के क्या कहने, महिला सेल में आए...

उत्तराखंड के हल्द्वानी की महिलाओं के क्या कहने, महिला सेल में आए अजीबोगरीब मामले

उत्तराखंड के हल्द्वानी की महिला सेल में आ रहीं कुछ शिकायतों ने पुलिस की काउंसलिंग टीम को हैरत में डाल दिया है। पत्नियों की शिकायत है कि शादी से पहले उनके पति ने गोवा और शिमला घुमाने के ख्वाब दिखाए, लेकिन बाद में नैनीताल घुमाकर पल्ला झाड़ लिया। पति अब नौकरी का तनाव और वित्तीय समस्या बताते हैं। इसी वजह से घर में रोज झगड़ा-फसाद हो रहा है। हल्द्वानी महिला सेल में एक साल में 1428 शिकायतें पत्नियों की आई। इनमें 80 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं की उम्र 22 से 32 साल है। अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जिनकी शादी को अभी छह महीने या तीन से चार साल हुए हैं।

गोवा और कश्मीर घुमाने का किया था वादा

पिथौरागढ़ की 24 वर्षीय नवविवाहिता ने पति के खिलाफ झगड़े की शिकायत दी। कहा कि शादी से पहले पति ने गोवा घुमाने का वादा किया था अब नैनीताल घुमाकर पल्ला झाड़ दिया हैं। छोटी मुखानी की 29 वर्षीय विवाहिता ने भी पति के खिलाफ महिला सेल में शिकायत दी। कहा कि पति ने कश्मीर घुमाने का वादा किया था, अब पति समय नहीं देते। जिस कारण रोज झगड़ा होता है।

आई फोन न दिलाने का दर्द दिखा

हल्द्वानी की 23 वर्षीय विवाहिता ने पति के खिलाफ महिला सेल में शिकायत दी। कहा कि जमाने के हिसाब से उसे भी रील और अच्छे कंटेंट बनाने का शौक है, लेकिन पति सपोर्ट नहीं करते। उसने आईफोन की डिमांड की, लेकिन पति नहीं दिला रहे। गौलापार की रहने वाली 32 साल की महिला ने भी इसी तरह के मामले में पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments