Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखंडशिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक गुलाब चंद दुबे के...

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक गुलाब चंद दुबे के द्वारा उत्तराखंड शिवसेना की कमान काजल सिंह को सौंपी गई

आज देहरादून में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक गुलाब चंद दुबे के द्वारा उत्तराखंड शिवसेना की कमान काजल सिंह को सौंपी गई उन्हें उत्तराखंड की राज्य प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है
इस अवसर पर दुबे जी ने कहा उत्तराखंड जैसे रणनीतिक राज्य में संगठन को सशक्त बनाने हेतु नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक था काजल सिंह एक कर्मठ, निडर एवं जुझारू नेतृत्वकर्ता हैं, जो पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब से कोई भी नियुक्ति या संगठनात्मक दायित्व मेरे दिशा-निर्देश के बिना नहीं

किया जाएगा। राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद ही मान्य होगा कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषित किया गया कि उत्तराखंड में संगठन को सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को सेवा नियुक्ति के रूप में उनके पद सौंपे गए हैं नव नियुक्त प्रदेश प्रमुख काजल सिंह ने कहा की मैं इस जिम्मेदारी को एक सेवा अवसर मानते हुए, उत्तराखंड में शिवसेना को जनता की सशक्त आवाज़ बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। यह नियुक्ति उत्तराखंड में शिवसेना के सांगठनिक विस्तार और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments