Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में दो दिवसीय स्काउट एंड...

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में दो दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में दो दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा सुकृति रैवानी उपायुक्त एवं मंडलायुक्त भारत स्काउट एंव गाइड केंद्रीय विद्यालय संगठन

देहरादून संभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षकों का हरित स्वागत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य श्री विजय नैथानी द्वारा किया गया डा रैवानी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड कार्यक्रम अनुशासन सिखाता है तथा इसके माध्यम से विद्यार्थी एवं प्रशिक्षक अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपना सकते हैं।सभी प्रशिक्षकों को पूरे जोश और उत्साह के साथ इस आंदोलन में प्रतिभाग करना चाहिए इस प्रशिक्षण सम्मेलन में 47 केंद्रीय विद्यालयों के कुल 83 कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा प्रशिक्षक मनोज कुमार मलिक द्वारा तैयार की गई है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देहरादून संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों के कब मास्टर एवं फ़्लॉक लीडर को प्रशिक्षित करना तथा उनकी दक्षताओं का विकास करना है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments