Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडप्रदेश में आए कोरोना संक्रमण के दो मामले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रदेश में आए कोरोना संक्रमण के दो मामले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं भारत सरकार ने सभी राज्यों को सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उत्तराखंड में अभी तक कोई स्थानीय एक्टिव केस सामने नहीं आया है लेकिन बाहर से आए दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है उत्तराखंड में बाहर से आए दो संक्रमित मिले उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने जानकारी दी कि 22 मई 2025 तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 277 मामले सामने आ चुके हैं ये केस मुख्य रूप से तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल से रिपोर्ट हुए हैं। उत्तराखंड में अभी कोई स्थानीय एक्टिव केस नहीं है लेकिन दो लोग-जो अन्य राज्यों से आए हैं-उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।पहला मामला गुजरात से ऋषिकेश आई 57 वर्षीय महिला का है जो पूजा के लिए उत्तराखंड आई थीं। उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए और जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। राज्य में दो महिलाओं की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। दोनों संक्रमित महिलाएं हाल ही में बाहरी राज्यों से उत्तराखंड पहुंची थीं एक महिला बेंगलुरु से जबकि दूसरी गुजरात से ऋषिकेश आई थीं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमितों में एक एम्स ऋषिकेश की डॉक्टर हैं जिनकी तबीयत सामान्य है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। दूसरी महिला जो एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गुजरात से ऋषिकेश पहुंची थीं पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि दोनों महिलाओं की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है और लक्षण दिखाई देने पर उनकी कोविड जांच कराई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक किसी भी स्थानीय संक्रमण (लोकल ट्रांसमिशन) का मामला सामने नहीं आया है।डॉ. टम्टा ने आम जनता से अपील की है कि लापरवाही न बरतें और सतर्क रहें। भीड़भाड़ से बचें मास्क पहनें और हाथ धोने जैसे बुनियादी नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं

The post प्रदेश में आए कोरोना संक्रमण के दो मामले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments