


जिला अस्पताल देहरादून में ईमानदारी और संवेदनशीलता की सराहनीय मिसाल सामने आई है अस्पताल के कोरिनेशन प्रशासन ने एक महिला का खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस कर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। पर्स में नगद धनराशि और कीमती जेवरात मौजूद थे, जिन्हें अस्पताल प्रशासन ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित रखा और संबंधित महिला को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में एक महिला उषा का पर्स कहीं गिर गया था पर्स मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने बिना देर किए उसकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की और पूरी सतर्कता के साथ पर्स को सुरक्षित रखा आवश्यक पुष्टि के बाद महिला को बुलाकर पर्स वापस सौंप दिया गया पर्स में मौजूद नकदी और जेवरात सकुशल मिलने पर महिला और उसके परिवार ने राहत की सांस ली उन्होंने पी एम एस डॉ मनु जैन, जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार, इंदु शर्मा तथा अमित सहित पूरे अस्पताल प्रशासन व कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी व सेवा भावना की सराहना की इस सराहनीय कार्य से अस्पताल प्रशासन की छवि और अधिक मजबूत हुई है स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में विश्वास और सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं
