Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखंडविकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन ओर गरीब कल्याण के 11...

विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन ओर गरीब कल्याण के 11 साल के निमित्त आज अम्बेडकर नगर मण्डल मे संकल्प सभा का आयोजन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन ओर गरीब कल्याण के 11 साल के निमित्त आज अम्बेडकर नगर मण्डल मे संकल्प सभा का आयोजन किया गया दीप प्रज्वलन एवं वन्दे मातरम से सभा आरम्भ हुई जिसमे मुख्य अतिथि राजपुर रोड विधानसभा विधायक खजानदास ने सभी को विकसित भारत संकल्प दिलाया महानगर देहरादून अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने विकसित भारत विषय पर अपना उदबोधन दिया प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे डॉ0 सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम मे मोदी सरकार मे आवास योजना, आयुष्मान,अन्न,उज्वला गैस, पेंशन लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया
पूर्व दायित्वधारी अशोक वर्मा वरिष्ठ नेता गोपाल पूरी पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि विशाल गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं दायित्वधारी पुनीत मित्तल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चित डावर अम्बेडकर नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा मण्डल महामंत्री पूनम पारुथी कार्यक्रम संयोजक एवं मण्डल महामंत्री अंकुर जैन सह संयोजक मयंक गर्ग श्री वीरेश जैन पार्षद वार्ड 23 विमला गौड़ वार्ड 22 अनीता गर्ग पार्षद वार्ड 27 वैभव अग्रवाल वार्ड 24 विशाल कुमार जी अंकित गुप्ता शुभम जैन मण्डल कार्यकरणी दीपक जेठी अंकुर मल्होत्रा शक्ति केंद्र अध्यक्ष लव अग्रवाल पंकज भाटिया सहित मण्डल के ज्येष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या मे मातृशक्ति बूथ अध्यक्ष कार्यकरणी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे
अहमदाबाद मे हुए विमान हादसे मे मृतको की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी अंत मे राष्ट्रगान गाकर सभा का समापन हुआ.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments