Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तराखंडSsp पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की वीसी के माध्यम...

Ssp पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की वीसी के माध्यम से ली गई गोष्ठी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकार्यों के साथ-साथ समस्त थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यालय स्तर से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चार धाम यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से निम्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए—

•ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित/इनामी एवं वारण्टी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
•असामाजिक तत्वों, युवाओं एवं छात्रों द्वारा ड्रंक एंड ड्राइविंग, रैश ड्राइविंग तथा बिना नम्बर प्लेट वाहनों के संचालन पर सख्त कार्यवाही की जाए।
•चेकिंग अभियान को केवल रात्रि में ही नहीं, बल्कि प्रातःकालीन समय में भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
•होटल, रेस्टोरेंट एवं रिसॉर्ट आदि में नियमित चेकिंग की जाए तथा इन्हें निर्धारित समयावधि तक ही संचालित करने की अनुमति सुनिश्चित की जाए।
•संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन सत्यापन अभियान चलाया जाए।
•ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक की गई कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

👉 साथ ही आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत चार धाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु डेंजर जोन, स्लाइडिंग एरिया, बोटल नेक, ब्लैक स्पॉट आदि स्थलों को जिनको चिह्नित किया गया है उन्हे संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर आगामी कुछ दिनों में पूर्ण रूप से ठीक करना सुनिश्चित किया जाए।

👉 यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पड़ाव स्थलों पर जिन पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है वहां पर पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर उनके लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाने के साथ साथ यातायात नियमों के पालन करने व अन्य जानकारी संबंधी साइन बोर्ड लगाए जाएं।

👉 अधिक भीड़ होने की स्थिति में यात्रियों को नियंत्रित एवं व्यवस्थित रखने के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, लाइट, शेड, बैठने की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए।
👉 चार धाम यात्रा में श्रीनगर व लक्ष्मणझूला में पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया जाए व दिन-रात ड्यूटियाँ नियुक्त की जाए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments