Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडसोशल मीडिया पर ऋषिकेश क्षेत्र में बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के ढहने...

सोशल मीडिया पर ऋषिकेश क्षेत्र में बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के ढहने से 03 व्यक्तियों के खाई में गिरने के वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस जांच में वायरल वीडियो निकला पूर्ण: भ्रामक

पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा की गई जांच में उक्त वीडियो भ्रामक तथा AI generated होना आया प्रकाश में

सोशल मीडिया पर दून पुलिस लगातार बनाये हुए है सतर्क दृष्टि

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तथ्यहीन तथा भ्रामक खबरे प्रसारित करने वालों को पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा चिन्हित

भ्रामक खबरे प्रचारित/ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

दून पुलिस की आमजन से अपील- बिना किसी खबर की सत्यता जाने अथवा किसी आधिकारिक पुष्टि के बिना कोई खबर न करे प्रचारित/ प्रसारित, हो सकती है वैधानिक कार्यवाही

बंजी जंपिंग एक्सीडेंट से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म पर तीन व्यक्तियों के खड़े होने तथा उक्त प्लेटफार्म के अचानक ढह जाने से तीनों व्यक्तियों के नीचे गिरने से संबंधित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, साथ ही उक्त वीडियो के ऋषिकेश क्षेत्र का होने की जानकारी दी जा रही है।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में बताए गए तथ्यों की जांच के निर्देश दिए गौए, उक्त वीडियो की जांच में उक्त वीडियो का AI जेनरेटेड होना तथा उक्त बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म से मिलते जुलते बंजी जंपिंग एलिवेटर के नेपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जबकि कुछ अराजक तत्वों द्वारा उक्त वीडियो का ऋषिकेश क्षेत्र से संबंधित होना बताकर लगातार आमजन को गुमराह करते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

देहरादून पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी भ्रामक पोस्ट को बिना उसकी सत्यता जाने अथवा बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के आगे प्रचारित/प्रसारित न करें, ऐसा करने पर आपके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई हो सकती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments