Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडगुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शिवसेना उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला अघाड़ी...

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शिवसेना उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला अघाड़ी काजल सिंह जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा महाराष्ट्र में माननीय उपमुख्यमंत्री एवं पंथ प्रमुख एकनाथ शिंदे से भेट

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शिवसेना उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला अघाड़ी काजल सिंह जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा महाराष्ट्र में माननीय उपमुख्यमंत्री एवं पंथ प्रमुख एकनाथ शिंदे से भेट प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय पंथ प्रमुख एकनाथ शिंदे जी को उत्तराखंड शिवसेना में चल रहे विवादों से अवगत कराया गया। शिवसेना के मध्यावर्ती कार्यालय (आनंद आश्रम) में माननीय पंथ प्रमुख के आदेश से पूर्व में राज्य प्रमुख देवेंद्र प्रजापति द्वारा अपनी कुंठित मानसिकता एवं व्यक्तिगत द्वेष के कारण पदमुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को पुनर्नियुक्त किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष काजल सिंह जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं उनके पद की घोषणा की गई । साथ ही कहा गया राज्य में महिलाओं की नियुक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा ही मान्य होगी। पुनर्नियुक्त पदाधिकारियों में राज्य प्रभारी के पद पर राहुल चौहान ,प्रदेश अध्यक्ष महिला अघाड़ी के पद पर काजल सिंह, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शुभम शर्मा, आई टी सेल प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उत्कर्ष खंडूरी, प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रवि कुमार पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राकेश सकलानी प्रदेश महासचिव के पद पर अखिल शर्मा,प्रदेश सचिव के पद पर उमेश बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला अघाड़ी के पद पर श्रीमती दीप्ति सनवाल, प्रदेश सचिव के पद पर साहिल खान, जिला अध्यक्ष देहरादून के पद पर भानु प्रताप,जिला अध्यक्ष देहरादून महिला अघाड़ी के पद पर निशा मेहरा आदि सभी पदों की संस्तुति करी। इस कार्यक्रम में सम्माननीय बिरजा ताई, माननीय राष्ट्रीय सचिव संजय मोरे साहेब , माननीय संसद नरेश मस्के, माननीय राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तरभारत समन्वयक श्री गुलाबचंद दुबे जी, सम्माननीय चंद्रकांत पाटिल साहेब , सम्माननीय बाला गवास साहेब आदि दर्जनों राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments