स्वच्छ और सुन्दर देहरादून शहर हमारा संकल्प देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल ने ‘रायपुर विधानसभा’ के अंतर्गत ‘वार्ड-52 अजबपुर सरस्वती विहार’ में भ्रमण कर साफ-सफाई व अन्य स्थलीय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करते हुए सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया व मोके पर उपस्थित वार्ड में कार्यरत सुपरवाइजर को साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सतत सुचारू बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं हाजरी रजिस्टर देख कर अनुपस्थित कर्मचारियों का अनुपस्थित होने का कारण मांगा इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सोहन रौतेला जी के साथ क्षेत्र भृमण के दौरान उपस्थित बुजुर्ग, बच्चो व युवा साथियों के साथ संवाद भी किया। मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है जिस कड़ी में आज उन्होंने स्वंंय वार्डो में जा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने वार्ड सुपरवाइजर को यह भी कहा की सफाई व्यवस्था को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए
The post मेयर थपलियाल ने औचक निरीक्षण कर सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों को दिए सक्त निर्देश first appeared on Samachar UP UK.
