आज महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने गांधी पार्क को नया रूप देने के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। गांधी पार्क में बनी व्यायामशाला, किड्स पार्क, वृक्षारोपण और स्वच्छता का निरीक्षण का महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कहा कि गांधी पार्क के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना हरित क्षेत्र बढ़ाया जाए और बच्चों के लिए खेलने के झूलों की संख्या भी बढ़ाकर योग और ध्यान करने वाले लोगों के लिए भी अलग स्थान चिन्हित किया जाए। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि पार्क की चारदिवारी पर सौंदर्यीकरण में एपण कला का प्रयोग किया जाएगा और चार धाम यात्रा की थीम का प्रयोग किया जाएगा
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ कार्यदाई संस्था के ठेकेदार और कर्मचारी भी रहे मौजूद
The post मेयर और नगर आयुक्त ने किया गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण first appeared on Samachar UP UK.
