Wednesday, February 4, 2026
Homeदेश-विदेशदिल्ली शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार -...

दिल्ली शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार – Kejriwal Arrested In Liquor Scam

दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ईडी ने दो घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने के बाद शाम में ED की टीम CM हाउस पहुंची थी.

 

इस बीच सूचना है कि हाईकोर्ट के फैसले को केजरीवाल की कानूनी टीम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. टीम ने तत्काल लिस्टिंग और सुनवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट आज रात नहीं बल्कि शुक्रवार सुबह मामले की सुनवाई करेगा. आपको बता दें आबकारी नीति घोटाले के मनी लॉड्रिंग मामले में जांच एजेंसी पूछताछ के लिए 9 बार AAP के संयोजक केजरीवाल को समन भेज चुकी है. किसी भी समन पर वह हाजिर नहीं हुए हैं. CM शुरू से ED के समन को गैरकानूनी बताते रहे हैं. जांच एजेंसी की कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार सुबह वह दिल्ली हाईकोर्ट भी गए थे

उन्होंने जांच एजेंसी के किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी. जिस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोपहर में गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था. हालांकि, जांच एजेंसी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा. जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई 22 अप्रैल को करने का आदेश दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments