Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडजिला नैनीताल में विभिन्न विभागों द्वारा बहुद्देशीय शिविर में समस्याओं का समाधान...

जिला नैनीताल में विभिन्न विभागों द्वारा बहुद्देशीय शिविर में समस्याओं का समाधान के साथ ही क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं का दिया गया लाभ

ख़बर शेयर करें

शासन के निर्देशो के अनुपालन में आम जनता को मौके पर ही जन समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नाइसेला जिला नैनीताल में विभिन्न विभागों द्वारा बहुद्देशीय शिविर का आयोजन कर समस्याओं का समाधान के साथ ही क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में अपर जिलाधिकारी, विवेक राय द्वारा जनता की समस्याओं को सुना तथा ग्रामीणों द्वारा दिए शिकायती पत्रों का संबंधित विभाग को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। शिविर में बीपीएल प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड अपडेशन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीपी, शुगर, आंखों की जांच की गई तथा निशुल्क दवा वितरित की गई। कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों, बीज एवं कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया। इसी प्रकार उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, खाद्य पूर्ति, जल संस्थान, विद्युत, लोक निर्माण, भूमि संरक्षण सहित कुल 12 विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी, पुष्कर लाल टम्टा, जिला समाज कल्याण अधिकारी,विश्वनाथ गौतम, जिला कृषि अधिकारी, ऋतु कुकरेती, पूर्ति निरीक्षक, विपिन जोशी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments