Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तराखंडबड़ी खबर:चमोली में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे,...

बड़ी खबर:चमोली में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

चमोली जनपद में भारी बर्फबारी से माणा गांव और माणा पास के एवलांच हुआ है। इस एवलांच में 57 मजदूर मलबे में दब गए । जिसमें 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी मजदूरों की तलाश जारी है।वहीं चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी मूव कर दिया गया है। सीएम ने की मजदूरों के सुरक्षित होने की कामना

गलेशियर हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने भगवान बदरी विशाल से मजदूरों के सुरक्षित होने की कामना की है बता दें कि माणा गांव भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यह गांव भारत-चीन सीमा के पास बसा बद्रीनाथ से लगभग 4 किमी की दूरी पर है

The post बड़ी खबर:चमोली में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments