Wednesday, February 4, 2026
HomeBlogKotdwar News: दून सिटी एफसी को हराकर 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने जीता...

Kotdwar News: दून सिटी एफसी को हराकर 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने जीता गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट

Kotdwar News: दून सिटी एफसी को हराकर 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने जीता गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट

कोटद्वार। स्व. शशीधर भट्ट खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में चल रहा 70वां गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने जीत लिया। रविवार को खेले गए संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स ने दून सिटी एफसी को हराया। गोल्डन बूट का अवार्ड गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ी एंजिल रावत को मिला। एंजिल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सात गोल किए।

फाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि होटल व्यवसायी चांद मौला बख्श ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स की ओर से एंजिल रावत ने पहले हाफ के छठे मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 80वें मिनट में एंजिल रावत ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 87वें मिनट में दून सिटी के स्नेहिल क्षेत्री ने गोल दागकर मुकाबले को 2-1 के अंतर पर ला दिया। अंत में गढ़वाल राइफल्स ने 2-1 के अंतर से टूर्नामेंट अपने नाम किया।

रोहित, शिवम, प्रकाश, रितिक नेगी रेफरी रहे। मेहरबान नेगी, तरुण इष्टवाल और सुधीर बहुगुणा ने कमेंट्री की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि और खेल संस्था के पदाधिकारियों ने विजेता टीम 16वीं गढ़वाल राइफल्स को एक लाख रुपये का चेक व ट्राॅफी और उपविजेता टीम दून सिटी एफसी को 51 हजार का चेक व ट्राॅफी भेंटकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष अरुण भट्ट ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी के सचिव सुनील रावत, सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट, कर्नल चंद्रीपाल पटवाल (रि.), गोपाल जसोला, हरीश वर्मा, धीरेंद्र कंडारी, सिद्धार्थ उनियाल, अतुल भट्ट, भगवंत सिंह गुसाईं, पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी आदि मौजूद रहे

कोन है एन्जिल

गोल्डन बूट विजेता अंजिल रावत बहुत ही ऊर्जावान और अच्छे फुटबॉलर हैं। वो रुद्रप्रयाग जिले के जखोली गांव के रहने वाले हैं.उनके पिता जी श्री रघुवीर सिंह रावत भी गढ़वाल राइफल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments