Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तराखंडविद्युत उपसंस्थान रानीपोखरी से हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने...

विद्युत उपसंस्थान रानीपोखरी से हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान हुआ बरामद घटना में प्रयुक्त वाहन को किया सीज ऋषिराम क्षेत्री, अवर अभियन्ता विद्युत विभाग द्वारा थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत विद्युत विभाग के उपसंस्थान रानीपोखरी से दिनांक 29-12-2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 250 से 300 मीटर एबी केबिल व 06 इंसुलेटर चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 108/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 07-01-2026 को सूर्यधार रोड के पास से चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-ए-7024 को रोककर चैक किया गया तो कार में 04 व्यक्ति सवार थे, जिनके द्वारा अपने नाम क्रमश: 01: सुहेल पुत्र महमूद हसन, 02: सर्वेश कुमार पुत्र धपियालाल, 03: मनमोहन पुत्र शरतलाल तथा 04: अरविन्द पुत्र मनोज बताये गये। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से विद्युत उपसंस्थान रानीपोखरी से चोरी की गई 230 मीटर विद्युत केबिल, 06 इंसुलेटर व केबिल काटने के औजार बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान उक्त घटना में अभियुक्तों के एक अन्य साथी अंकित पुत्र भजनलाल नि0 ग्राम घन्ना पो0ऑ0 कफनौल जनपद उत्तरकाशी का उक्त घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

अभियुक्त सर्वेश तथा अंकित पूर्व में भी जनपद टिहरी गढवाल से चोरी के अभियोग में जेल जा चुके हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
(1) सुहेल पुत्र महमूद हसन निवासी म0न0-13/305 अनसारियल खण्ड-1, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर (उ0प्र0), उम्र 30 वर्ष
(2) सर्वेश कुमार पुत्र धपियालाल निवासी कफनोल, तहसील बड़कोट, थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष
(3) मनमोहन पुत्र शरतलाल निवासी सीमलसारी, तहसील बड़कोट, थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष
(4) अरविन्द पुत्र मनोज कुमार निवासी धोरा पुडिया, थाना चकराता, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष

आपराधिक इतिहास:
1- मु0अ0सं0 21/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना नई टिहरी जिला टिहरी गढ़वाल (विरूद्ध अभियुक्त सर्वेश व वांछित अभियुक्त अंकित)
2- मु0अ0सं0 108/25 धारा 303(2), 317(2),3(5) बीएनएस थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून

बरामदगी:
(1) लगभग 230 मीटर विद्युत केबल तार (काला व लाल/काला रंग)
(2) 06 विद्युत इंसुलेटर
(3) 02 आरी (लाल व नीले रंग की)
(4) 01 केबल कटर
(5) घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-ए-7024

पुलिस टीम:
(1) उ0नि0 विकेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष रानीपोखरी
(2) उ0नि0 हरीश सती
(3) अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
(4) हे0का0 धीरेन्द्र यादव
(5) हे0का0 समीर बिष्ट
(6) का0 शंकर बिजल्वाण
(7) का0 गौतम चौहान
(8) का0 सन्तोष रावत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments