Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखंडअवैध नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विज़न को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध लगतार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 07/06/2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फव्वारा चौकी के पास से एक अभियुक्त को लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 8.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 212/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
(1) सुनील उर्फ चक्की पुत्र दलीप यादव निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र – 24 वर्ष ।

बरामदगी
कुल 8.20 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग ढाई लाख रुपए)

पुलिस टीम
(1) उ0नि0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(2) कानि0 कुलदीप चौधरी
(3) कानि0 सोनू कुमार
(4) कानि0 श्रीकांत ध्यानी
(6) कानि0 विनोद बचकोटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments