Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखंडडीएम की क्यूआरटी सक्रिय; 32 सिलेंडर जब्त

डीएम की क्यूआरटी सक्रिय; 32 सिलेंडर जब्त

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी निरंतर सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान तहसील सदर क्षेत्र से 22 तथा विकासनगर क्षेत्र में होटल, ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज जनपद की 16 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस आपूर्ति, वितरण प्रणाली, ओटीपी आधारित डिलीवरी व्यवस्था तथा अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं सुचारू गैस वितरण सुनिश्चित करें जिलाधिकारी के निर्देश हैं कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग अथवा कालाबाजारी की सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments