Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तराखंडसरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर जिला प्रशासन की रेड

सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर जिला प्रशासन की रेड

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के तहसील सदर चकराता, विकासनगर, मसूरी , डोईवाला एवं ऋषिकेश में 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने लिए।
जिला प्रशासन को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खराब गुणवत्ता वाले नमक वितरित करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन को समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के माध्यम से जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के अनुपालन में समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारो ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरकारी सस्ते राशन की दुकानों पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने एकत्रित किए।
जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान एकत्रित किए गए नमक के नमूनों को सैंपल जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच हेतु भेजे गए हैं तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

The post सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर जिला प्रशासन की रेड first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments