Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडDehradun: कोकेन के साथ छह दिन तक होटल में ठहरी विदेशी महिला,...

Dehradun: कोकेन के साथ छह दिन तक होटल में ठहरी विदेशी महिला, पुलिस को नहीं लगी खबर; होटल मालि‍क पर केस

Dehradun कोकेन के साथ गिरफ्तार विदेशी महिला छह दिन त्यागी रोड स्थित होटल इनविटेशन में ठहरी थी लेकिन होटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया ने होटल संचालक कुलदीप आहूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार यदि कोई विदेशी किसी होटल में ठहरता है तो इसकी सूचना 24 घण्टे के अंदर पुलिस को देनी जरूरी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Dehradun: कोकेन के साथ गिरफ्तार विदेशी महिला छह दिन त्यागी रोड स्थित होटल इनविटेशन में ठहरी थी, लेकिन होटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

12 मार्च को राजपुर थाना पुलिस ने युगांडा निवासी सन्यू दियानाह को कोकेन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब विदेशी महिला का ट्रैक रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि वह छह मार्च से होटल इनविटेशन में ठहरी थी।

 

नियमानुसार यदि कोई विदेशी किसी होटल में ठहरता है तो इसकी सूचना 24 घण्टे के अंदर पुलिस को देनी जरूरी है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया ने होटल संचालक कुलदीप आहूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments