Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी डीएम को प्रभावितो को हैली से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी डीएम को प्रभावितो को हैली से खाद्यान्न पहुंचाने की विशेष अनुमति

डीएम के निर्देश पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट हैली से खाद्यान्न भिजवाने में जुटी है, जबकि ग्राउंड जीरो पर स्पेशल तहसीलदार खाद्यान्न प्राप्त कर वितरण करवा रहे हैं। डीएम ने प्रभावित गांव का भ्रमण कर देहरादून पहुंचते ही कारवाही कर भिजवाये ग्रामीणों के सितंबर माह का खाद्यान्न व किया स्पेशल तहसीलदार को तैनात 12 किलोमीटर पैदल पहुंचकर डीएम सविन बंसल ने जाना था फुलेत व छमरौली के प्रभावित ग्रामीणों की हाल, वादा किया था सितंबर माह का खाद्यान्न और ग्राउंड जीरो पर स्पेशल तहसीलदार रखेंगे तैनात! वायदा पूरा कर दिखाया जनपद के आपदा प्रभावित गांव फुलेत एवं छमरौली में डीएम सविन बंसल ने 12 कि. मी. पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों की व्यथा फुलेत और छमरौली में करीब 1500 की आबादी वाले दोनों गांव में माह सितंबर 2025 का खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को वादा किया कि मुख्यालय पहुंचते ही

खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा डीएम ने ग्रामीणों के साथ की हुई वादा को बखूबी निभाया आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डीएम ने ग्रामीणों के साथ की गई वादा को पूरा किया।
डीएम के निर्देशन पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने हेली के माध्यम से फुलेत और चमरौली गांव के लिए खाद्यान्न पहुंचने का कार्य प्रारंभ किया जबकि फुलेत, छमरौली में तैनात स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह खाद्यान्न को प्राप्त कर वितरण कर रहे हैं।
डीएम के आदेश पर स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह जीरो ग्राउंड पर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित कर रहे हैं, वही अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह द्वारा जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से समन्वय बना कर राहत कार्य को गति दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments