Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री राहत कोष में केनरा बैंक नेदिये 25 लाख रुपये का चेक

मुख्यमंत्री राहत कोष में केनरा बैंक नेदिये 25 लाख रुपये का चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी केनरा बैंक इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक संगमेश पड़नाड सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments