Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडयोग दिवस पर गैरसैंण रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

योग दिवस पर गैरसैंण रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में रहेंगे। इस दौरान वह विधानसभा परिसर भराड़ीसैण में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर देश-दुनिया को योग का संदेश देंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

सूबे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 22 जून तक गढ़वाल मंडल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के साथ-साथ राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का भी दौरा करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि शनिवार को वह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गैरसैंण में रहेंगे। जहां वह भराड़ीसैण में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि समुद्र तल से 2390 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भराड़ीसैण विधानसभा परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश देगा। योग कार्यक्रम के उपरांत वह रूद्रप्रयाग के रतूड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसे बाद वह श्रीनगर विधानसभा के श्रीकोट में स्वास्थ्य एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग संयुक्त बैठक लेंगे और दोनों विभागों से संबंधित निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिसमें स्थानीय प्रशासन सहित दोनों विभागीयों जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत श्रीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर तथा बेस टीचिंग चिकित्सालय में अलकनंदा गर्ल्स रेजीडेंट हॉस्टल के सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय साहित्य एंव सांस्कृतिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

बॉक्स

श्रीनगर को 258.54 लाख के विकास कार्यों की सौगात

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से की जहां उन्होंने
रुपये 258.54 लाख लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिनमें ग्राम सभा कण्डोली के लंग्वाल्यूं बगड़ में व्यू-प्वाईंट का लोकार्पण, डूंगरीपंथ-छातीखाल मोटर मार्ग से कफोली-तल्ली ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास, डूंगरीपंथ-छातीखाल से गोस्तु मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण, डूंगरीपंथ-छातीखाल से कफोली मल्लीगांव हेतु मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण कर स्थानीय जनता को विकास कार्यों की सौगात की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments