Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्लूमिंग बर्ड के...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्लूमिंग बर्ड के स्कूली छात्र – छात्राओं को गर्म स्वेटर किए गए वितरित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के उपलक्ष में गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के सहयोग से गर्म स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला और विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी द्वारा प्रतिभाग कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लूमिंग बर्ड स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक महाराष्ट्रा बैंक, आशुतोष त्रिपाठी, जोनल मैनेजर सुरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, विष्णु गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments