


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में दिनांक- 03/02/26 को कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन डोईवाला के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त अमरदीप पुत्र जगदीप को सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध सट्टे के कारोबार से अर्जित नगदी 7540/-रु० तथा सट्टे के कार्य मे प्रयुक्त कॉपी, सट्टा पर्ची व पैन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0 – 31/202, धारा- 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
अमरदीप पुत्र जगदीप सिंह निवासी रेशम माजरी आम वाली लाइन, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
पुलिस टीम:-
1- का० वीर सिह
2- का० आशीष राठी
