Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तराखंडसंदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

नियमो का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में की गई चालानी कार्यवाहीक्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, सत्यापन की करी कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों, मजदूरों, घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिंनाक 03/08/2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खुशहालपुर लांघा रोड पर बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीम का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारो का सत्यापन ने कराने वाले 11 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 1,10,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 11 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के मौके पर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 2500/- का जुर्माना वसूला गया

The post संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान first appeared on Samachar UP UK.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments