Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडदून मेडिकल कॉलेज मेें स्थापित होगा ऑर्गन बैंक – डॉ. धन सिंह...

दून मेडिकल कॉलेज मेें स्थापित होगा ऑर्गन बैंक – डॉ. धन सिंह रावत चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को दिये कार्यवाही के निर्देश

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में राज्य का पहला ऑर्गन बैंक (SOTTO) की स्थापना की जायेगी जिसके लिए विभागीय अधिकारियो को कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन को ब्लड डोनेशन कैंप लगाने, देहदान एवं अंगदान को प्रोत्साहित करने, नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक की स्थापना, ई-ग्रंथालय व मेडिकल छात्रों को प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर के माध्यम से आवंटित करने को कहा गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (SOTTO) की स्थापना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। विभागीय मंत्री डॉ रावत ने बताया कि राज्य का पहला ऑर्गन बैंक की स्थापना राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में की जा रही है जिसकी सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है इसके स्थापना के लिए एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ अतुल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो ऑर्गन बैंक की स्थापना के लिए नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (NOTTO) तथा रिजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (ROTTO) के अधिकारियों से सम्पर्क कर SOTTO की स्थापना हेतु जरूरी कार्यवाही करेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि जो लोग देहदान या अंगदान करना चाहते हैं वह दून मेडिकल कॉलेज में आकर अथवा SOTTO की वेबसाईट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रत्येक फैकल्टी को स्वैच्छिक रूप से एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने हेतु आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जायेगा तथा नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक की स्थापना व मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए ई-ग्रंथालय व डिजिटल लॉकर की व्यवस्था की जायेगी।

बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन, नोडल अधिकारी SOTTO डॉ. अतुल कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments